फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CC road dug in Ashoknagar, Mayor arrived and stopped the work, JCB seized, Instructions for action

Kanpur: अशोकनगर में खोदी सीसी रोड, महापौर ने पहुंचकर रुकवाया काम, जेसीबी जब्त...कार्रवाई के निर्देश

Wed, 01 Nov 2023 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Nov 2023 04:41 PM IST
सार

Kanpur News: स्थानीय लोगों नेबताया कि उनकी गली में आरसीसी निर्मित सड़क थी, जो काफी मजबूत थी। उसे जेसीबी से पूर्ण रूप से तोड़कर बनाए जाने की आवश्यकता ही नहीं थी। इसमें सिर्फ सड़क का पैचवर्क होना था, लेकिन पूरी गली की सड़क ही तोड़ दी गई है।

विज्ञापन
CC road dug in Ashoknagar, Mayor arrived and stopped the work, JCB seized, Instructions for action
चालक से जानकारी करतीं महापौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के अशोक नगर की जिस सड़क (सीसी रोड) में चंद गड्ढे थे। पेचवर्क से ही काम चल सकता था। नगर निगम के अभियंताओं और ठेकेदार की मदद मिलीभगत से वह सड़क ही उखाड़ दी गई। महापौर ने मौके पर पहुंच पर पहुंच कर काम रुकवाया। इसके बाद जेसीबी जब्त कराई और नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बता दें कि महापौर प्रमिला पांडेय बुधवार को  वार्ड-37 (अशोक नगर) के अंतर्गत 111ए/226 न्यू दुर्गा पार्क, सुख्खा सिंह हलुवाई के बगल वाली गली के निवासियों की शिकायत पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया  कि उनकी गली में आरसीसी निर्मित सड़क थी, जो काफी मजबूत थी।
विज्ञापन

उसे जेसीबी से पूर्ण रूप से तोड़कर बनाए जाने की आवश्यकता ही नहीं थी। इसमें सिर्फ सड़क का पैचवर्क होना था, लेकिन पूरी गली की सड़क ही तोड़ दी गई है। इसके कारण घर से निकलना दूभर हो गया है। महापौर ने सभी अधिशाषी अभियंताओं को निर्देशित किया कि दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सड़क निर्माण कार्य दीपावली के उपरांत कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश
उक्त सड़क निर्माण की पत्रावली के संबंध में जोन 4 के अधिशाषी अभियंता आरके तिवारी ने भी बताया कि सड़क का व्यय 5,70,325 रुपये का तैयार किया गया है, जबकि उक्त सड़क का सिर्फ पैचवर्क कार्य करा दिया जाता तो काफी कम धन व्यय होता। महापौर ने शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त को बुलाकर सड़क की जांच कराकर संबंधित दोषी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed