फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBSE students will be able to take board exams in the city they want

मनचाहे शहर में बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे सीबीएसई छात्र, 25 मार्च से बोर्ड की वेबसाइट पर कर सकेंगे आवेदन

Sun, 21 Mar 2021 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Mar 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
CBSE students will be able to take board exams in the city they want
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में छात्र-छात्राओं को सीबीएसई ने सहूलियत दी है। छात्र मनचाहे शहर में बने परीक्षा केंद्र पर पेपर दे सकेंगे। इसके लिए छात्र 25 मार्च से आवेदन कर सकते हैं। यह सर्कुलर बोर्ड ने जारी किया है। परीक्षार्थी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों ही मनचाहे केंद्र पर दे सकेंगे।
विज्ञापन


व्यवस्था इसी साल के लिए लागू की गई है। परीक्षाएं चार मई से प्रस्तावित हैं। अभी भी कई छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से कई अपने स्कूल से दूर गैर शहरों में हैं। फिर बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई ने निर्देश दिए हैं कि जो छात्र विदेश में हैं, वे वहां पर पेपर दे सकते हैं, बशर्तें वहां सीबीएसई स्कूल हो।
विज्ञापन


सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि ऐसे छात्रों के लिए वेबसाइट cbse.gov.in पर 25 मार्च को लिंक आएगा। इस पर क्लिक कर छात्र अपने मनपसंद परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। जो छात्र अभी प्रैक्टिकल नहीं दे पाए हैं, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed