{"_id":"57b01a894f1c1b4d446ead91","slug":"cbse-changes-in-maths-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले पैटर्न पर होगी सीबीएसई मैथ्स की परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले पैटर्न पर होगी सीबीएसई मैथ्स की परीक्षा
टीम डिजिटल, कानपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसर्ई की छात्राएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इंटरमीडिएट में मैथ्स एग्जामिनेशन के पेपर पैटर्न में अहम बदलाव किए हैं। बदले पैटर्न के अनुसार नए सत्र में होने वाले एग्जाम में मैथ्स के प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। मसलन जहां पहले 26 प्रश्न होते थे, अब 29 प्रश्न होंगे। इसके अलावा प्रश्नों की कैटेगिरी और उसके निर्धारित मार्क्स में भी बदलाव हुए हैं। इनमें कुछ ऐसे प्रश्नों के दो अंक घटा दिए गए हैं जो पहले चार अंकों के हुआ करते थे। बोर्ड ने संबद्ध स्कूल के प्रिंसिपलों को बदलाव की सूचना दे दी है।
लांग आंसर में मिले कई विकल्प
बोर्ड के नवीनतम बदलाव के तहत अब लांग टाइप क्वेशचंस के कई विकल्प मिलेंगे। वेरी शार्ट टाइप आंसर में एक-एक अंक के चार प्रश्न होंगे। शार्ट आंसर में दो-दो अंक के आठ प्रश्न होंगे। लांग आंसर टाइप क्वेशचंस में विकल्प बढ़ाकर 11 कर दिए गए हैं। यह चार अंकों का होगा। वहीं दूसरे लांग टाइप क्वेशंच के छह प्रश्न छह-छह अंकों के रहेंगे।
ऐवरेज रहेगा प्रश्न पत्र
बोर्ड ने प्रश्न पत्र सेट करने के दौरान पेपर का 60 फीसदी हिस्सा ऐवरेज रखने को कहा है। इसके अलावा 20-20 फीसदी सरल और बेहद कठिन रहने की बात कही है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के हिसाब से बेहतर
सीबीएसई कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह बताते हैं कि बदलाव 12वीं के बाद होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के हिसाब से काफी बेहतर है। इससे पढ़ाई के साथ ही छात्र जेईई मेन, एडवांस और दूसरी परीक्षाओं की अच्छी तैयारी कर सकेंगे।