फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBSE 12th Result 2022, CBSE 12th result released, Result given in Digilocker for the first time

CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी, ज्योत्सना मिश्रा 99.4 प्रतिशत अंकाें के साथ बनीं टॉपर

Fri, 22 Jul 2022 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Jul 2022 04:34 PM IST
सार

सीबीएसई ने आज 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
CBSE 12th Result 2022, CBSE 12th result released, Result given in Digilocker for the first time
ज्योत्सना अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की टर्म 2 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 12वीं के परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in से देखा जा सकता है। साथ ही, एसएमएस, डिजिलॉकर इत्यादि के जरिये भी सीबीएसई टर्म 2 नतीजों को देखा जा सकता है।

विज्ञापन

घोषित परिणामों के अनुसार, सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर की छात्रा ज्योत्सना मिश्रा (ह्यूमैनिटी) 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ कानपुर टॉपर बनी हैं। इसके अलावा विज्ञान वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप श्यामनगर में वैष्णवी सिंह गौर ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया। वहीं कॉमर्स वर्ग में आकृति अरोरा 94.6 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनीं।
विज्ञापन

बता दें कि वेबसाइट क्रैश की दिक्कत को बचाने के लिए पहली बार परिणाम डिजिलॉकर में दिया गया। घोषित परिणामों में डीपीएस कल्याणपुर की छात्रा तान्या चावला ने 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अभी कई स्कूलों में परिणाम निकाले जा रहे हैं।  सीबीएसई 10वीं का परिणाम भी कुछ ही देर में घोषित होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रैश से बचने के लिए डिजिलॉकर में दिया गया परिणाम
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसमें लाखों की संख्या में छात्र भाग लेते हैं। अब यह बात साफ है कि लाखों की संख्या में ही छात्र अपने परिणाम को एक साथ चेक करेंगे। ऐसी परिस्थिति में आशंका है कि बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो सकती है। इसलिए पहली बार डिजिलॉकर में परिणाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed