{"_id":"5d711dc28ebc3e01586eeced","slug":"cbi-summoned-inspector-in-the-murder-of-the-rape-victim-s-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या में सीबीआई ने दरोगा को किया तलब, ये भी हैं निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या में सीबीआई ने दरोगा को किया तलब, ये भी हैं निशाने पर
Thu, 05 Sep 2019 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में किशोरी से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या की घटना की जांच कर रही सीबीआई ने माखी थाना की पावा पुलिस चौकी के पूर्व इंचार्ज और गांव के दो युवकों को लखनऊ तलब किया है। वर्ष 2018 में पीड़िता के पिता की हत्या के वक्त यह दरोगा पावा चौकी में इंचार्ज थे।
3 अप्रैल 2018 को दुष्कर्म पीड़िता के पिता को विधायक कुलदीप सेंगर के छोटे भाई अतुल सेंगर व उनके साथियों ने बेरहमी से पीटा था। पिटाई करने के बाद उसी पर आर्म्स एक्ट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। समुचित इलाज कराए बिना उसे दो दिन बाद जेल भेज दिया गया था।

पीड़िता के पिता की हत्या के समय पावा पुलिस चौकी के इंचार्ज था दरोगा
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
8 अप्रैल 2018 की रात हालत बिगड़ने पर जेल अधिकारियों ने पिड़िता के पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच सीबीआई की ट्रांसफर होने के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई अतुल सेंगर व चार अन्य लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
जांच कर रही सीबीआई कई बार पीड़िता के गांव जाकर लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कई लोगों को लखनऊ कार्यालय भी बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने पीड़िता के पिता की हत्या की घटना के वक्त माखी क्षेत्र के पावा पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात रहे दरोगा प्रेम नारायण को शुक्रवार को सीबीआई ने लखनऊ तलब किया है। उनके अलावा गांव के दो अन्य लोगों को भी सीबीआई का बुलावा आया है।