फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI reconstructed mining office for three hours

तीन घंटे तक सीबीआई ने खंगाला खनन कार्यालय

Fri, 22 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
CBI reconstructed mining office for three hours
फतेहपुर। सीबीआई टीम द्वारा गुरुवार को खनन कार्यालय में तीन घंटे तक खनन से संबंधित पुरानी पत्रावली छानने के बाद बांदा के एक मौरंग सिंडीकेट का नाम सामने आया। सीबीआई टीम के सवालों के सामने तत्कालीन चार लिपिकों ने पसीना छोड़ दिया। इससे पहले दो पट्टाधारकों से पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में अलग-अलग पूछताछ की।
विज्ञापन

दिल्ली से आई निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम सुबह नौ बजे से हरकत में आ गई। गुरुवार की जांच दो पट्टेधारक शिवसिंह और सुखराज निषाद से पूछताछ से प्रारंभ हुई। टीम के सदस्यों ने कमरे में इनसे अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ के घंटों बाद बाहर निकले पट्टेधारक कक्ष के बाहर पसीना पोछते निकले। कैमरे के सामने आने से भी परहेज किया। तीन घंटे की पूछताछ के बाद टीम ने एक घंटे विश्राम किया और इसके बाद दोपहर दो बजे खनन कार्यालय पहुंचे। सपा सरकार के कार्यकाल 2012 से 2014 तक की खनन से बंधित पत्रावलियां निकालने को कहा। इनका विधिवत निरीक्षण किया। इसके बाद खनन में काटी गई रायल्टी रसीदों से ट्रक नंबरों की छंटनी कराई। बाद में तत्कालीन चार लिपिकों को बुलवाकर उनसे अलग-अलग खनन के संबंधित लंबी पूछताछ की। शुक्रवार को टीम बांदा के कारोबारी और उनके सहयोगियों के पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed