फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI investigation of the truck which hit the unnao misdeed victim's car

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक की जांच में सीबीआई का एक और खुलासा

Fri, 04 Oct 2019 03:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Oct 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
CBI investigation of the truck which hit the  unnao misdeed victim's car
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

उन्नाव से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता व उसका वकील 28 जुलाई को रायबरेली में हुए रहस्यमय कार हादसे में घायल हो गए थे। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सदर कोतवाली के एक ट्रांसपोर्टर को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया।

विज्ञापन


कॉल डिटेल के आधार पर ट्रांसपोर्टर से करीब तीन घंटे पूछताछ की। ट्रांसपोर्टर का पक्ष सुनने के बाद उसे जाने दिया गया। दुष्कर्म पीड़िता वकील की कार से अन्य परिजनों के साथ रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही थी। हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

रायबरेली में हुए रहस्यमय कार हादसे में कॉल डिटेल के आधार पर बुलाया

CBI investigation of the truck which hit the  unnao misdeed victim's car
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala

इस हादसे के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ा तो दुष्कर्म पीड़िता से जुड़े सारे मामले दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट स्थानांतरित हो गए। सूत्रों की माने तो जिस ट्रक की टक्कर से कार सवार दुष्कर्म पीड़िता व उसका वकील घायल हुआ उसे कानपुर की ओरेक्स कंपनी ने फाइनेंस किया।

कंपनी के मैनेजर से सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले ट्रांसपोर्टर से कई बार वार्ता हुई थी। इसके साथ ही पीड़िता के चाचा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शामिल विधायक के करीबी नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह समेत अन्य नामित लोगों से भी फोन पर वार्ता हुई।

ट्रक को फाइनेंस करने वाली कंपनी के मैनेजर से ट्रांसपोर्टर की कई बार हुई बात 

CBI investigation of the truck which hit the  unnao misdeed victim's car
दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाला ट्रक - फोटो : अमर उजाला

कॉल डिटेल के आधार पर सीबीआई ने जब ट्रांसपोर्टर को लखनऊ बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पास भी कई ट्रक हैं। जिन्हें कानपुर की ओरेक्स कपंनी ने फाइनेंस किया है। किस्त अदायगी के साथ अन्य फाइनेंस संबंधी मामलों में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से फोन पर बात हुई।

विधायक के करीबियों से हुई वार्ता के प्रश्न पर बताया कि वह मौरंग गिट्टी का भी काम करता है। जिन लोगों से फोन पर वार्ता हुई सभी को भवन निर्माण सामग्री सप्लाई की। संतोषजनक जवाब मिलने पर सीबीआई ने ट्रांसपोर्टर को जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed