{"_id":"6157682a8ebc3e626e09119d","slug":"cbc-investigation-of-patients-was-not-done-due-to-cpu-blowing-in-the-pathology-of-the-district-hospital-akbarpur-news-knp655739053","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की पैथालॉजी में सीपीयू फुंकने से मरीजों की नहीं हुई सीबीसी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में सीपीयू फुंकने से मरीजों की नहीं हुई सीबीसी जांच
विज्ञापन
पैथालॉजी के बाहर जांच कराने के लिए बैठे मरीज। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डेंगू व बुखार के बढ़ते मरीजों के साथ जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं भी नहीं सुधर रही हैं। जिला अस्पताल की पैथालॉजी मेें लगे कंप्यूटर का सीपीयू शुक्रवार को अचानक फुंक गया।
इसके चलते सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) जांच कराने के लिए आए करीब डेढ़ सैकड़ा मरीजों की इंट्री नहीं हो सकी। इससे मरीज घंटों इंतजार कर बैरंग लौटने को मजबूर रहे।
सरकारी अस्पतालों में हर रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल अकबरपुर की ओपीडी में सुबह से ही लोगों की कतार लग गई। ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद बुखार पीड़ित मरीजों को सीबीसी जांच के लिए प्रथम तल पर बनी पैथालॉजी में भेज दिया गया।
विज्ञापन
यहां सीबीसी मशीन से जुड़े कंप्यूटर पर मरीजों की इंट्री शुरू की गई। महज 50 लोगों की इंट्री होने के बाद सीपीयू अचानक फुंक गया। इससे मरीजों की इंट्री बाधित हो गई। कर्मियों ने खामी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी।
तब तक पैथालॉजी के बाहर बड़ी संख्या में जांच कराने आए मरीजों का भीड़ लग गई। सभी घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन पैथालॉजी के समय तक सीपीयू की मरम्मत नहीं हो सकी। इस पर मरीजों को दूसरे दिन आने के लिए कहा गया।