फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Caught the selectors' attention by shining in both batting and bowling.

Kanpur News: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में चमक बिखेर चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान

Fri, 03 Jul 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Caught the selectors' attention by shining in both batting and bowling.
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंडर-19 ट्रायल मैच का गुरुवार को समापन हुआ। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में चमक बिखेर कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर चैलेंजर ट्रॉफी के लिए उनका चयन किया जाएगा।
विज्ञापन



कमला क्लब और श्याम नगर स्थित आरपीसीए मैदान पर एकदिवसीय प्रारूप में खेले गए ट्रायल मुकाबलों में बल्लेबाजों ने आकर्षक पारियां खेलीं, जबकि गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ और प्रभावी वैरिएशन के दम पर दावेदारी मजबूत की। अंतिम दिन गुरुवार को खिलाड़ियों के बीच हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं की नजरों में आने की होड़ देखने को मिली। ट्रायल के आधार पर चुने गए खिलाड़ियों को छह टीमों में शामिल किया जाएगा। यह टीमें चैलेंजर ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को बीसीसीआई की प्रतिष्ठित बोर्ड ट्रॉफी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकेगा। चयनकर्ता कमलकांत, रंजीत यादव, जाहिद अली, बृजेंद्र यादव और अरविंद सोलंकी ने खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, फिटनेस, मानसिक मजबूती और मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। अब ट्रायल के प्रदर्शन पर अंतिम मंथन के बाद चैलेंजर ट्रॉफी के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed