फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Caught a young man carrying his wife's body on a bicycle, did not get the right answer in the inquiry

साइकिल से पत्नी का शव ले जा रहे युवक को पकड़ा, पूछतांछ में नहीं मिला सही जवाब

Tue, 05 Oct 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Caught a young man carrying his wife's body on a bicycle, did not get the right answer in the inquiry
डेरापुर थाने में बैठा युवक लवकेश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। सेंगुर नदी के पास साइकिल से महिला का शव ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पूछतांछ में उसने महिला को अपनी पत्नी बताया, साथ ही रास्ते में साइकिल से गिरकर मौत होने की जानकारी दी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बिजहरा डेरापुर निवासी लवकेश काफी समय से बर्रा कानपुर में रहता है। सोमवार सुबह वह ट्रेन से रूरा पहुंचा। यहां से वह पत्नी अंजू (25) को लेकर ननिहाल नन्थू जा रहा था। ट्रेन से उतरने के बाद नन्थू जाने के लिए उसने पिता से साइकिल मंगवाई।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव के पास उसे संदिग्ध हालात में जाता देख स्थानीय निवासी जय सिंह ने उसे रोक कर पूछताछ की तो लवकेश ने बताया कि पत्नी रास्ते में गिर गई है। इससे उसे चोट आ गई है। जय सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार जायसवाल ने सेंगुर नदी पुल के पास उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने पुलिस से बताया कि रास्ते में पत्नी के पेट में दर्द होने लगा। उसे अस्पताल ले जा रहे थे इस बीच बारिश होने लगी। इससे फिसल कर वह सड़क पर गिर गया। पत्नी को चोट लग गई। पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर अशोक कुमार ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक ने पूछताछ में बताया कि पत्नी अंजू सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर में 23 सितंबर को वाहन दुर्घटना में घायल हो गई थी।
इससे वह कमजोर हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की गतिविधियां संदिग्ध है। फिलहाल उसके पिता मौजीलाल के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
पहले एक युवती लेकर आया था गांव
लवकेश की गतिविधियां संदिग्ध होने से परिजन उससे दूरी बनाए थे। इससे उसका घर आना जाना भी कम होता है। इसके पहले भी वह किसी युवती को लेकर घर पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह युवती को प्रताड़ित करता था। इससे वह उसे छोड़कर चली गईं थी।
लवकेश के पिता ने उसके खिलाफ 30 मई 2019 को पुलिस से शिकायत कर बताया था कि बेटा एक युवती लेकर आया है। उसे पीटकर प्रताड़ित करता है। तत्कालीन थाना प्रभारी आरबी पाल ने पुलिस टीम भेजकर उसे गिरफ्तार करवाया था।

उस पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। लवकेश ने बताया कि अंजू दो साल पहले कानपुर में मिली थी। उसने खुद को अनाथ बताया था। उससे शादी कर ली थी। वह इस समय गर्भवती भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed