फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Catwalk, dance show Jalwa

कैट वॉक, डांस का दिखा जलवा

Sun, 26 Jun 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Catwalk, dance show Jalwa
ग्रुप डांस के विजेताओं को पुरस्कृत करते एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव व अन्य। - फोटो : amarujala
कानपुर। शहर में युवाओं के बीच छिपे हुनर को शहरियों के सामने लाने की रोटरी क्लब ऑफ कानपुर और अमर उजाला की पेशकश रंग लाई। रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में शनिवार को हुए ‘सिटी टैलेंट-2016’ के फाइनल में शहर के युवाओं ने मॉडलिंग, सिंगिंग और डांसिंग में अपनी बेहतरीन पेशकश से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। दो ऑडिशन के बाद 37 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था। शहर की प्रतिभा पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव और विशिष्ट अतिथि सीएसजेएम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कटियार शामिल हुए।
विज्ञापन

सोलो डांस बी ग्रुप के शिवम मिश्रा केे डांस ने सभी को चौंका दिया। बॉडी फ्लेक्सिबल से एक मंझे हुए डांसर की प्रस्तुति देख पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। जूनियर वर्ग के डांसर जयंत ने भी बेहतरीन परफार्मेंस दी। मॉडलिंग में 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कैट वॉक कर मॉडलिंग के हुनर दिखाने वाली तीन बेहतरीन प्रतिभाओं को जजों ने चुना। इसमें मॉडलिंग में प्रथम स्थान काजल, आकृति दि्वतीय, और इंशा यूसुफ तृतीय रहीं। सिगिंग जूनियर ग्रुप में प्रिया द्विवेदी, रश्मि सक्सेना और ऋत्विक श्रीवास्तव क्रमशः प्रथम, दि्वतीय और तृतीय रहे। ग्रुप बी में सुमित, ललिता और शुभम को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। ग्रुप सी में विशाल वाजपेयी, अविरल शुक्ला और रोहित भारद्वाज क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डांस जूनियर ग्रुप ए में विशेष, जयंत और सृजन क्रमशः प्रथम, दि्वतीय और तृतीय रहे। ग्रुप बी में शिवम मिश्रा प्रथम और राज शर्मा व अविरल संयुक्त रूप से दि्वतीय रहे। इसी तरह ड्यूट डांस में एक्सप्रेस ब्यावज फर्स्ट और नटखट ब्यावज सेकेंड और इशिता बनर्जी थर्ड रहीं। ग्रुप डांस में लव इज मोशन और मैड एंजिल्स संयुक्त रूप से प्रथम और यूडीसी दि्वतीय रहे। कार्यक्रम में रोटेरियन सुशील चक और रोटेरियन गौरव अग्रवाल जैन ने कार्यक्रम की बागडोर संभाली। इसमें रोटेरियन राकेश मेहरोत्रा, मणिकांत जैन, आरएस ग्रोवर, तरुण खपन्ना, ललित खन्ना, सुधीर मेहरोत्रा, अमित मेहरोत्रा, सीके अरोड़ा, अंकित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, धनपत जैन, शिवांगी, राज लूथरा, ऋषभ ओमर, नवनीत जायसवाल, आनंद वर्मा, अर्चना, आकृति आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed