कालिंदी एक्सप्रेस में फंसा गोवंश, एक घंटे लेट हुई ट्रेन
बुधवार शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही कालिंदी ट्रेन से रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले गोवंश टकरा गया। गोवंश ट्रेन के इंजन में फंस गया। इससे ट्रेन मंडी समिति के सामने आउटर पर खड़ी हो गई। रेलवे स्टेशन से पहुंचे कर्मचारियों ने गोवंश के शव को बाहर निकाला। इसके बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।