{"_id":"582d99cb4f1c1b61369005bd","slug":"cat-killed-newborn-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में ‘किलर कैट’, दूध मुही को पंजों से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में ‘किलर कैट’, दूध मुही को पंजों से मार डाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
मुंह में दबाकर बच्ची को उठा ले गई और फिर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बिल्ली ने बड़ी बेरहमी से सवा महीने की बच्ची का गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना कानपुर के चकेरी इलाके की है। शिवकटरा मलीन बस्ती के रहने वाले बिजली कारीगर धर्मपाल और पत्नी शशी के तीन बच्चे है। जिनमें दो पुत्र अश(4) अंकुर(2) और एक सवा महीने की बच्ची है।
पत्नी शशी गुरुवार को अपनी बच्ची को आंगन में चारपाई पर सुला कर रसोईघर में काम कर रही थी। थोड़ी देर बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो बच्ची चारपाई से गायब थी। इस पर मां बुरी तरह घबराई और बच्ची को यहां-वहां ढूंढने लगी। जैसे ही शशी ने चारपाई के नीचे झुककर देखा, वहां बिल्ली बच्ची का गला अपने मुंह में दबाए बैठी थी। इस पर शशी तुरंत बिल्ली की ओर चिल्लाते हुई दौड़ी। बिल्ली बच्ची को वहीं छोड़ कर भाग गई। शशी ने बच्ची को गोद में उठाकर देखा, उसकी सांसे थम चुकी थी। बच्ची की दर्दनाक मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बच्ची को दफना दिया है। बच्ची के पिता का कहना है, शशी ने सुबह बच्ची को नहलाने के बाद उसकी मालिश कर दूध पिलाकर बिस्तर पर सुलाया था। इससे उसके मुंह पर दूध लगा रह गया होगा। तभी बिल्ली ने उस पर हमला किया होगा। वहीं इस मामले को लेकर सनीगंवा थानाक्षेत्र के इस्पेक्टर किशोर कुमार ने बताया उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।