फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cat fish found in River Rind

रिंद नदी में मिली कैट फिश

Sat, 12 Sep 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 12 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cat fish  found in River Rind

उदयीपुर गांव के निकट शुक्रवार को शिकारियों के जाल में करीब 45 किलोग्राम वजन की कैट फिश फंसी तो हल्ला मच गया। इतनी बड़ी और अजीब सी मछली देखकर गांव के लोग दंग रह गए। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने इस नदी में पहली बार इतनी बड़ी मछली देखी है।

विज्ञापन


गांव के जयपाल, अच्छेलाल और कल्लू निषाद रिंद नदी में जाल बांधकर मछलियां पकड़ रहे थे, तभी यह भारी-भरकम मछली फंस गई। मछली बाहर निकाली गई तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


गांव के बुजुर्ग शितलू गोड़िया (80), जगदीश यादव और गोरेलाल गोड़िया (58) ने बताया कि उन लोगों ने इतनी बड़ी मछली पहली बार देखी है। इससे पहले भी नदी में बाढ़ आने पर मछलियां बहकर आई हैं लेकिन वह पांच-छह किलो से ज्यादा वजन की नहीं रहीं। यह मछली कहां से आई, कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के जलीस खान का कहना है कि इस तरह की मछलियां करीब 40-50 साल पहले गंगा-यमुना में पाई जाती थीं। रिंद नदी में ऐसी मछली पहली बार पकड़ी गई। शाम को शिकारी मछली को कानपुर की मछली मंडी में बिक्री के लिए लेकर चले गए।

नदी की खोह में छिपकर रहती है
वन क्षेत्राधिकारी अतुलकांत शुक्ला ने बताया कि नदियों के निरंतर बहते रहने से उनके बहाव में जगह-जगह खोह बन जाते हैं। इनमें जलजीव अपना आसरा बना लेते हैं। वर्षों तक वहां रहने से उनका वजन और आकार भी बढ़ता जाता है।

खोह के आसपास ही उनको पर्याप्त भोजन मिल जाने से वह एक सीमित क्षेत्र में ही निवास करते हैं और तैरकर आगे नहीं जाते। यह मछली भी ऐसी ही खोह में रहती हैं।

जानिए कैट फिश को

उत्तर भारत में इस मछली को गूंच और बघार नाम से जाना जाता है। मटमैले भूरे रंग की इस मछली का मुंह बहुत चौड़ा होता है और मुंह के अगल-बगल मूंछ की तरह लंबी मांसपेशियां लटकी होती हैं। शरीर पर स्कल नहीं होते हैं। बड़े आकार की यह मछली कई मौकों पर नरभक्षी भी हो जाती है।


इन्साइक्लोपिडिया ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के अनुसार इस मछली का बायोलॉजिकल नाम बगारियस है।  इसका अधिकतम वजन 250 किलोग्राम तक पाया गया है। यूरोप और अमेरिका की नदियों में बड़े आकार की कैट फिश को रिवर मॉंस्टर (पानी का शैतान) कहा
जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed