फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Casteism in Alumni of IIT kanpur

'आईआईटी में जातिवाद का जहर' उत्तर बनाम दक्षिण की लड़ाई, सोशल मीडिया बना जंग का मैदान

Tue, 27 Nov 2018 12:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Casteism in Alumni of IIT kanpur
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर में प्रोफेसरों का आपसी विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ कि यहां के कई पूर्व छात्र आपस में जातिगत टिप्पणी को लेकर भिड़ गए हैं। पूर्व छात्रों की लड़ाई इस कदर बढ़ी कि एक-दूसरे की जाति को लेकर एल्युमनाई एसोसिएशन के फेसबुक ग्रुप में कमेंटबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख आईआईटी कानपुर एल्युमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भार्गव ने हस्तक्षेप किया और विवाद का कारण बने कई पूर्व छात्रों को एसोसिएशन के ग्रुप से हटा दिया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर इस तरह की टिप्पणी भविष्य में भी कोई करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस ग्रुप के संचालक डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणिंद्र अग्रवाल और डीन एल्युमनाई प्रो. बीवी फणी हैं। दोनों ने पूर्व छात्रों के भिड़ने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

नार्थ बनाम साउथ इंडियन की लड़ाई शुरू

डॉ. सडरेला मामले के बाद से इंस्टीट्यूट में नार्थ बनाम साउथ इंडियन की लड़ाई शुरू हो गई है। कैंपस में  जो पहले दोस्त थे, अब वो नार्थ-साउथ के गुटों पर आपस में लड़ने लगे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर एक-दूसरे के खिलाफ आग उगलने लगे हैं। कुछ छात्रों का कहना है कि साउथ इंडियन, खासतौर पर चेन्नई से आने वाले छात्रों ने अपना अलग गुट बना लिया है। ये गुट अलग-अलग बैठकें करके एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed