फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cashless shopping is good sense

नये जमाने की होशियारी, कैशलेस खरीदारी है ‘अच्छी समझदारी’

Tue, 29 Nov 2016 12:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
cashless shopping is good sense
बनारसी चाय का पेमेंट भी अब ई -वॉलेट से हो रहा
कानपुर स्मार्ट बनता जा रहा है। बिग बाजार जैसे रिटेल चेन स्टोर में जहां ई वॉलेट और कैशलेस खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ी है। वहीं शहर के छोटे दुकानदार भी पेटीएम का इस्तेमाल और स्वाइप मशीन लगाने लगे हैं। शहर की मशहूर बनारसी चाय का पेमेंट भी अब ई -वॉलेट से हो रहा है। 
विज्ञापन

हजार और पांच सौ के नोट बंद के बाद शहर के बाजार की रफ्तार रुक सी गई थी। लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो रही हैं। स्थितियों को सामान्य करने में ई- वॉलेट और कैशलेस ट्रांजेक्शन का बड़ा योगदान है। रेव मोती स्थित रिटेल चेन बिग बाजार में नोटबंदी से पहले 75 प्रतिशत कैश भुगतान होता था, जबकि कैशलेस ट्रांसेक्शन सिर्फ 25 फीसदी था। अब स्थिति उलट गई है। 25 फीसदी कैश भुगतान ग्राहक कर रहे हैं। जबकि 75 फीसदी भुगतान ई-वॉलेट औरकार्ड से हो रहा है।
विज्ञापन

ई-वॉलेट है बड़ा काम का
यदि आपके पास स्मार्ट फोन है तो ई- वॉलेट आपके बड़े काम का है। फोन के प्ले स्टोर से ई-वॉलेट या पेमेंट गेटवे (पेटीएम, एसबीआई बडी आदि) एप को आप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप मोबाइल रिचार्ज (पोस्टपेड, प्रीपेड), बिजली का बिल, एलआईसी प्रीमियम, इंटरनेट डेटा रिचार्ज,  डीटीएच, मूवी टिकट आदि घर बैठे कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बताना पड़ेगा अपना कोड
पीटीएम एप में हर पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड के पीछे 3 या 4 नंबर का सीवीवी(कस्टमर वेल्यू वेरीफिकेशन) दिया जाता है। इसको डालते ही ई वॉलेट से जुड़े फोन पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आता है। ओटीपी डालने पर ही भुगतान की रकम खाते से ट्रांसफर होती है। ऐसे में आपको अपने एटीएम का पासवर्ड नहीं बताया पड़ेगा।

दुकानदारों के लिए केवाईसी जरूरी
ई- वॉलेट के लिए दुकानदार यदि अपना केवाईसी (नो योर कस्टमर) नहीं भरता है तो उसे ई वॉलेट कंपनी को भुगतान राशि का 4 प्रतिशत सर्विस चार्ज देना पड़ता है। केवाईसी भरा है तो मात्र 1.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज देना पड़ता है। पीटीएम से यदि आप किसी दुकानदार को पेमेंट कर रहे हैं तो आपको दुकानदार के बार कोड स्कान करना होगा। फिर ओटीपी जनरेट कर पेमेंट कर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed