फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cash and jewellery stolen by breaking the lock of an empty house

Kanpur News: सूने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

Sun, 05 Apr 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen by breaking the lock of an empty house
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के मंगटा निवासी रसोइया के सूने मकान को निशाना बनाकर चोर नकदी सहित लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। साथी रसोइया ने घर के ताले टूटे देख घटना की जानकारी पीड़िता को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। मंगटा निवासी संदीपा ने बताया कि वह गांव के परिषदीय विद्यालय में रसोइया का कार्य करती है जबकि पति संतोष शर्मा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को वह घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ औरैया के पूरा कला निवासी ननद के घर पर त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने गई थी। पति संतोष दिल्ली से सीधे पूरा कला पहुंचे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह स्कूल की दूसरी रसोइया रसोईघर की चाभी लेने के लिए उसके घर आई तो उसको घर के मेनगेट का ताला टूटा मिला। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। साथ ही उसे भी फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पति संतोष ने घर में जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा था। बक्से व अलमारी के लॉक टूटे थे। चोर घर में रखे 15 हजार रुपये सहित तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन है। मामले में अभी तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed