फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cash and jewelery worth Rs 3.30 lakh stolen from businessman's house

व्यापारी के घर से 3.30 लाख रुपये की नकदी व जेवर चोरी

Sun, 05 Sep 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth Rs 3.30 lakh stolen from businessman's house
झींझक। कंचौसी रोड स्थित परचून व्यापारी के घर में शुक्रवार रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। इसके बाद 3.30 लाख की नगदी व जेवर पार कर दिए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

झींझक कस्बा के भोलानगर मोहल्ला के कंचौसी रोड निवासी गणेश पोरवाल घर पर ही परचून की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। तभी चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्से के ताला तोड़ दिया। इसके बाद वहां रखे 1.30 लाख रुपये व सूटकेस से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। गणेश पोरवाल ने बताया कि दुकान का सामान खरीदने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये रखे थे। चोर नगदी व दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए हैं। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed