फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case registered against former BJYM Mandal President for assault.

Kanpur News: भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर पीटने के आरोप में रिपोर्ट

Thu, 30 Jul 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered against former BJYM Mandal President for assault.
कानपुर। बाबूपुरवा में रहने वाली महिला ने भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बाबूपुरवा निवासी वंदना ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह दवा लेने जा रही थीं। उन्होंने देखा कि घर के पास रहने वाला अंकित सोनी सरकारी बोरिंग के पानी से नाली का कीचड़ उनके घर की ओर बहा रहा है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से विरोध किया। इससे अंकित और उसके साथी अभद्रता कर गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर उनका भाई शिवा भी आ गया और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। इस बीच भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सोनकर उर्फ आशीष सोनकर उनका भाई गौतम और भांजा प्रिंस भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर उन्हें और भाई शिवा को पीटा। इससे उनका सिर फट गया। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed