{"_id":"6a00c5da2d72e61ebb0c13bc","slug":"case-registered-against-44-people-for-attempted-murder-of-police-personnel-and-obstructing-official-duty-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Violence: पुलिस पर जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर 44 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Violence: पुलिस पर जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर 44 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 10 May 2026 11:22 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 10 May 2026 11:22 PM IST
सार
Farrukhabad News: राजेपुर थाने के दरोगा ने सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने व बलबा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Farrukhabad Chachupur Violence
- फोटो : amar ujala
विस्तार
युवक की मौत के बाद चाचूपुर जटपुरा में हुए उपद्रव के मामले में राजेपुर थाने के दरोगा महेश कुमार ने 14 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नामजद आरोपियों में कामेश, सुधीर, शिवरतन, कश्मीर, बजेश उर्फ भोला, राजा, रजनीश, देशराज, विकास ननकू, सत्यपाल, शिवम, गुड्डी देवी व सरोजनी के नाम शामिल हैं।
ब्रजेश उर्फ भोला रह चुका है जिलाबदर
ब्रजेश उर्फ भोला पर पुलिस पूर्व में गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है। उपद्रव के पीछे के इसका अहम हाथ होने की बात कही जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
ब्रजेश उर्फ भोला रह चुका है जिलाबदर
ब्रजेश उर्फ भोला पर पुलिस पूर्व में गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है। उपद्रव के पीछे के इसका अहम हाथ होने की बात कही जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन