{"_id":"616344268ebc3e4cc01e31c3","slug":"case-on-four-for-threatening-the-family-of-ballast-businessman-ashu-police-detained-akbarpur-news-knp657551469","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी कारोबारी आशू के परिजनों को धमकाने में चार पर केस, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी कारोबारी आशू के परिजनों को धमकाने में चार पर केस, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
रूरा। गहोलिया गांव में गिट्टी कारोबारी आशू तिवारी की हत्या के आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। इधर कारोबारी के परिजनों को आरोपियों के करीबी धमकी दे रहे हैं। शनिवार की रात को धमकी देने वाले चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इन चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
मौरंग व गिट्टी कारोबारी आशू तिवारी की हत्या 16 सितंबर को हुई थी। प्रकरण में पूर्व प्रधान समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि आरोपी फरार हैं। पुलिस किसी आरोपी को अब तक पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है।
इधर कारोबारी की हत्या को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। शनिवार की रात को मृतक के भाई दीपक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हत्यारोपियों के कुछ करीबी लोग उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने धमकी देने के आरोपी औरैया निवासी नरेंद्र व कपिल, गांव के ही कैलाश व रामनाथ को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।