{"_id":"66c6bb53220362bc9504f5ce","slug":"case-of-withdrawing-money-from-fto-three-bdos-found-guilty-in-lokpal-investigation-report-sent-to-government-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एफटीओ से धनराशि निकालने का मामला, लोकपाल की जांच में तीन बीडीओ दोषी, रिपोर्ट शासन को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एफटीओ से धनराशि निकालने का मामला, लोकपाल की जांच में तीन बीडीओ दोषी, रिपोर्ट शासन को भेजी
Thu, 22 Aug 2024 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:45 AM IST
सार
Kanpur News: मनरेगा कार्यों का डेढ़ लाख से ज्यादा एफटीओ से धनराशि निकालने के मामले में तीन बीडीओ दोषी पाए गए हैं। इसकी खुलासा लोकपाल की जांच में हुआ है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में मनरेगा के तहत हुए पक्के निर्माणों के लिए तीन ब्लॉकों में एफटीओ से निकाले गए 34 लाख रुपये के मामले में सरसौल, कल्याणपुर और बिल्हौर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी मनरेगा के लोकपाल ने जांच में दोषी पाए गए हैं। लोकपाल ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
मनरेगा के तहत गांवों में कराए गए निर्माण कार्यों के लिए छ माह से बजट नहीं जारी किया गया था। जुलाई में शासन ने निर्माण कार्यों के भुगतान के लिए 30 मिनट के लिए प्रदेशभर में मनरेगा पोर्टल खोला था। इसमें नियम था कि एक एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) 1.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद भी शिवराजपुर ब्लॉक के बीडीओ ने बिल्हौर ब्लॉक में छह एफटीओ से करीब 21.36 लाख रुपये, कल्याणपुर बीडीओ ने चार एफटीओ से 10.91 लाख और सरसौल ब्लॉक में एक एफटीओ से तीन लाख का भुगतान किया था। वहीं दूसरी तरफ इस मामले की जांच सीडीओ के निर्देश पर परियोजना निदेशक कर रहे हैं
विज्ञापन