फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of thirteen lakh fraud in unnao

यूपी: यहां बैंक में तीन लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी 

Thu, 21 Jun 2018 08:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Jun 2018 08:12 PM IST
सार

 आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

विज्ञापन
case of thirteen lakh fraud in unnao
डेमाे पिक

विस्तार

यूपी के उन्नाव जिले में तीन लोगों को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने तेरह लाख की ठगी कर ली। नौकरी न मिलने पर पीड़ितों ने रुपये मांगे तो युवक ने फर्जी चेक थमा दी। बैंक में चेक बाउंस हो गई। पीड़ित दोबारा युवक के पास पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के थाना बिंदकी के गांव जाफराबाद निवासी रामबिलास पुत्र मुरली छह महीने पहले शहर के चकबंदी विभाग में कार्यरत गंगासागर से मिलने आया था। यहां उसकी मुलाकात अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव इटौली निवासी युवक कमल से हुई। युवक ने बताया कि उसके बड़े भाई प्रेम सिंह यूनियन बैंक में जीएम हैं।

विज्ञापन

 

बैंक में दफ्तरी और चपरासी की जगह हैं। कोई हो तो नौकरी लगवा सकता हूं। तीन दिन बाद रामबिलास ने युवक के फोन पर बात की। युवक ने शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ फोटो लेकर उन्नाव बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

case of thirteen lakh fraud in unnao
डेमाे पिक

रामबिलास अनुज, अभिषेक व एक रिश्तेदार हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर के गांव पचखुरा बुजुर्ग निवासी संदीप के कागज लेकर अपने साथी बांदा जिले के महजितियाडेरा निवासी धर्मवीर सोनकर के साथ 31 दिसंबर 2017 को उन्नाव पहुंचा। यहां धर्मवीर ने भी अपने बेटे की नौकरी की बात की। कमल ने चारों का तेरह लाख रुपये में काम कराने का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने रुपये व शैक्षणिक प्रमाणपत्र दे दिए। 

लखनऊ बाईपास स्थित पूर्णादेवी धाम मंदिर के निकट रुपये लेने के बाद युवकने शपथ पत्र भी दिया। पांच महीने बाद युवक को फोन किया गया तो उसने कॉल नहीं उठाई। 27 मई 2018 को सभी युवक से मिलने उसके गांव पहुंचे। यहां उसने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़ितों ने एसपी से न्याय की फरियाद की। एसपी हरीश कुमार के निर्देश पर ठग कमल के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed