{"_id":"5c7ff485bdec22143b6ef981","slug":"case-of-the-murder-of-the-youth-reached-in-front-of-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: कुएं में गिरकर युवक की मौत, राज्यपाल तक पहुंची स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: कुएं में गिरकर युवक की मौत, राज्यपाल तक पहुंची स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग
Wed, 06 Mar 2019 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के चकरनगर थाना परिसर स्थित कुएं में एक युवक के गिरने से हुई मौत के मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने राज्यपाल से की है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक पार्टी प्रतिनिधि मंडल बुधवार को मृतक के परिवार से मिला।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल पीसीसी सदस्य प्रमोद शंखवार, सुभाष गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश यादव, सुरेश शाक्य, हरविलाश कठेरिया आदि कांग्रेसजन रौनक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों की बात सुनकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने थाना पुलिस की भूमिका को संदिग्ध माना।
उन्होंने कहा कि युवक की मौत की वजह स्वतंत्र एजेंसी की जांच से सामने आ सकती है। इस जांच से थाना पुलिस को अलग रखा जाए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपये मुआवजा देने के साथ परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में बने कुएं को बंद किया जाए।