{"_id":"62e7bb84cee0bb5dc9530b21","slug":"case-of-the-death-of-constable-in-banda-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: रस्सी के सहारे झूलता मिला था सिपाही का शव, पिता बोला- बेटा इतना कमजोर नहीं था कि आत्महत्या कर ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: रस्सी के सहारे झूलता मिला था सिपाही का शव, पिता बोला- बेटा इतना कमजोर नहीं था कि आत्महत्या कर ले
Mon, 01 Aug 2022 05:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Aug 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
सिपाही राघवेंद्र सिंह की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी से आए गोकुल प्रसाद अपने बेटे सिपाही राघवेंद्र सिंह की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को एसपी अभिनंदन से मुलाकात कर गंभीरता से जांच कराने की मांग की। कहा, साहब मेरा बेटा इतना कमजोर नहीं था, कि वह आत्महत्या कर ले। उनके साथ ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीण भी थे।
विज्ञापन
शनिवार को थाना परिसर के निकट सुबह कांस्टेबल राघवेंद्र का शव नॉयलान की रस्सी के फंदे में घर के बाहरी दीवार पर लटका मिला था। इस मामले में झांसी जिले के कुलगेहना गांव निवासी गोकुल प्रसाद ने एसपी को दिए पत्र में कहा कि बेटे राघवेंद्र सिंह के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही वह थाने पहुंचे।
विज्ञापन
यहां आसपास के लोगों ने बताया कि रात के समय थाने में किसी के जन्मोत्सव की पार्टी चल रही थी। दो पक्षों में गाली-गलौज की बात भी सामने आई है। इसके साथ ही एक पैर में चप्पल के साथ शव दीवार के पीछे की तरफ लटका मिला, उसे देखकर यही लगता है कि बेटे की हत्या कर शव लटकाया गया है।
विज्ञापन