फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Case of teenager alive after 12 years in jalaun, Mother refuses to consider Javitri as daughter

जालौन: रज्जो ने जावित्री को बेटी मानने से किया इनकार, मामले में आया नया मोड़, सीओ पर लगाए मिलीभगत के आरोप

Thu, 17 Sep 2020 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Sep 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Case of teenager alive after 12 years in jalaun, Mother refuses to consider Javitri as daughter
रज्जो देवी और सीओ आरपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई में 12 साल पहले हत्या की गई जावित्री के जीवित मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। रज्जो देवी ने उसे अपनी बेटी मानने से इनकार कर दिया है। रज्जो का कहना है कि पुलिस का दावा है कि जावित्री उसकी बेटी है, लेकिन अभी तक उससे सामना नहीं कराया है।
विज्ञापन


रज्जो ने सीओ कालपी पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं, सीओ आरपी सिंह का कहना है कि रज्जो के आरोप निराधार हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। 12 साल पहले कालपी की जावित्री पुत्री रामप्रकाश अहिरवार के जिंदा होने का मामला दो दिन पहले सामने आया था।
विज्ञापन


इस मामले में नगरपालिका के तत्कालीन जेई समेत 10 लोगों को अपहरण व हत्या का आरोपी बनाया गया था। दो दिन से जावित्री जनपद के कालपी, आटा और महिला थाने के चक्कर काट रही है। गुरुवार को जावित्री की मां रज्जो पत्नी रामप्रकाश अहिरवार ने उसे अपनी बेटी मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रज्जो का कहना है कि बेटी कालपी में नल से पानी भरते समय गायब हुई थी। पुलिस बता रही है कि वह दिल्ली में धार्मिक समारोह से गायब हुई थी। युवती बार-बार अपना नाम भी बदल रही है। अलीगढ़ में वह अपना नाम रेशमा और यहां जावित्री बता रही है।


अभी तक पुलिस ने युवती का सामना भी नहीं कराया है। यह पुलिस की साजिश है। पुलिस ने फर्जी लड़की को जावित्री बनाकर पेश किया है। रज्जो का कहना है कि बेटी का अपहरण हुआ था। तब इन्हीं सीओ की कालपी कोतवाली में बतौर एसआई तैनाती थी। वहीं, सीओ का कहना है कि जावित्री और रज्जो दोनों की बात सुनी जाएगी। इससे रज्जो के आरोपों की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed