फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clinic sealed during ACMO raid

Jalaun News: एसीएमओ की छापेमारी में क्लीनिक सील

Sat, 26 Sep 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Clinic sealed during ACMO raid
रामपुरा। एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण ने रामपुरा में झोलाछाप और पंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर एक क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया, जबकि दूसरे क्लीनिक के संचालक को अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ सबसे पहले रामपुरा सीएचसी के पास संचालित डॉ. त्रिलोक सिंह के क्लीनिक पर पहुंचे। टीम को देखते ही वहां मौजूद एक व्यक्ति चला गया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में दो बेड और एलोपैथी की दवाएं मिलीं। पंजीकरण के संबंध में पूछने पर चिकित्सक ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी में पंजीकृत होने की जानकारी दी। एलोपैथी चिकित्सा से संबंधित अभिलेख न मिलने पर एसीएमओ ने क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम सुगम क्लीनिक पहुंची, जहां चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। उनके परिजन मिले, जिन्हें नोटिस देकर तीन कार्यदिवस के भीतर सीएमओ कार्यालय में संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं, निरीक्षण की भनक लगते ही दो झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर मौके से चले गए। निरीक्षण के दौरान रामपुरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ ने कहा कि बिना पंजीकरण इलाज करने वाले चिकित्सकों और अनियमित रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed