फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of supplying fake salt: the officers of the companies were employees, so they were caught in the fraud

नकली सॉल्ट सप्लाई करने का मामला: कंपनियों के अधिकारी थे कर्मचारी, इसलिए फर्जीवाड़े में धरे गए

Fri, 02 Jul 2021 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Jul 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
case of supplying fake salt: the officers of the companies were employees, so they were caught in the fraud
दवाएं - फोटो : अमर उजाला
दमन की फार्मा को नकली सॉल्ट सप्लाई करने के मामले में पुलिस की जांच में एक अहम खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी अजय गुप्ता ने कई कंपनियां बनाई थीं। जिनसे नकली सॉल्ट सप्लाई किया गया। अपने कर्मचारियों को इन कंपनियों का अधिकारी बनाया हुआ था। यही वजह है कि दमन पुलिस ने इन सभी कर्मचारियों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन


दस्तावेजों पर इन सभी के दस्तखत व अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। दमन की सॉफ्ट टेक फार्मा कंपनी को अजय गुप्ता की कंपनी ने पैरासिटामॉल का नकली सॉल्ट सप्लाई किया था। दमन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को अजय की कंपनी में काम करने वाले नौ कर्मचारियों पंकज श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, सत्य प्रकाश, ओमपाल, आकांक्षा गुप्ता, प्राची कुशवाहा, करिश्मा, जिशान और तुफैल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


गुरुवार को इन सभी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस की टीम दमन रवाना हो गई। पुलिस की जांच में पता चला कि अजय गुप्ता की मुख्य कंपनी पीएमएस स्टाक वेंचर है। जिसका दफ्तर कृष्णा टॉवर के पांचवे तल पर है। अजय ने फार्मा की कई कंपनियां बना रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें गिरफ्तार किये गए कर्मचारियों को निदेशक व सह निदेशक बनाया था। दमन की कंपनी को नकली सॉल्ट सप्लाई किया गया उससे संबंधित दस्तावेजों में पर इन सभी के दस्तखत हैं। इसलिए दमन पुलिस ने इन सभी को आरोपी बनाया है। आरोपियों ने तमाम चेकों पर हस्ताक्षर किये। पुलिस ने इन सभी दस्तावेजों को बरामद किया है।

कोतवाली में किया हंगामा
गिरफ्तार किये गए आरोपियों के परिजन गुरुवार को कोतवाली थाने पहुंच गए। उन्होंने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को फर्जी फंसा दिया। हालांकि पुलिस अफसरों ने उनको काफी देर तक समझाया। बताया कि कंपनी के अधिकारी के तौर पर इन सभी हस्ताक्षर किये और नकली माल सप्लाई किया। इसलिए कार्रवाई की गई। पुलिस ने हंगामा शांत कराया और आगे की कार्रवाई की।

नटवरलाल है अजय गुप्ता
मुख्य आरोपी अजय गुप्ता फरार है। दमन पुलिस के मुताबिक उसके सभी नंबर बंद है। घर पर भी नहीं है। इसलिए दोबारा उनकी टीम यहां आएगी। दमन पुलिस कुर्की की तैयारी कर रही है। सूत्रों से पता चला कि अजय गुप्ता नटवरलाल है। जो इस तरह के कामों में काफी समय से लिप्त था। मगर खुलासा अब हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed