फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of smuggling of fake injection of black fungus in Kanpur

ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन की तस्करी का मामला: पूछताछ में बोला बस से भेजता था इंजेक्शन, ज्ञानेश करता था रिसीव

Fri, 04 Jun 2021 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Jun 2021 07:24 PM IST
सार

एसीपी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि लखनऊ से पकड़ा गया मेडिकल स्टोर संचालक विजय मौर्या रोडवेज बस के जरिए नकली इंजेक्शन भेजता था।

विज्ञापन
Case of smuggling of fake injection of black fungus in Kanpur
ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन बेंचने वाला विजय कुमार मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन की खेप रोडवेज बस के जरिए लखनऊ से कानपुर लाई गई थी। बस के परिचालक के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। जिसे विवेचना में शामिल किया गया है। एसीपी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि लखनऊ से पकड़ा गया मेडिकल स्टोर संचालक विजय मौर्या रोडवेज बस के जरिए नकली इंजेक्शन भेजता था।
विज्ञापन


बस के परिचालक को डिब्बा पहुंचाने के लिए 200 रुपये दिए जाते थे। झकरकटी बस स्टैंड पर ज्ञानेश शर्मा रिसीव करता था। 19 मई को भी विजय ने आलमबाग बस स्टैंड पर सवारी बैठा रहे गाजीपुर डिपो के परिचालक फतेहपुर सिकंदर निवासी राकेश कुमार को इंजेक्शन से भरा एक पैकेट सील कर के दिया था। उसने परिचालक से कहा था कि यह ब्लैक फंगस की दवा है।
विज्ञापन


झकरकटी बस स्टैंड पहुंचकर यह पैकेट ज्ञानेश शर्मा को देना है। जिसका मोबाइल नंबर भी विजय मौर्या ने परिचालक को दिया था। एसपी ने बताया कि जेल भेजे गए आरोपियों के खिलाफ सारे साक्ष्य एकत्रित हो गए हैं। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही चार्जशीट दाखिल होगी। ऐसे कई और परिचालकों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed