फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Case of slapping BJP district president's son in banda

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे को तमाचा मारने का मामला, आरोपी छह पुलिसकर्मियों का दूसरे जिलों में तबादला

Thu, 19 Mar 2020 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Mar 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Case of slapping BJP district president's son in banda
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे को तमाचा मारने का मामला - फोटो : अमर उजाला
बांदा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के बेटे जयप्रकाश को सिविल लाइन पुलिस चौकी पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान जड़े गए तमाचे और उसके बाद चौकी और कोतवाली से लेकर पूरे जिले में भाजपाइयों द्वारा किए गए हंगामे और विरोध प्रदर्शन के तीन दिन बाद भाजपा नेताओं और प्रशासन व पुलिस के आला अफसरों ने इसे अफसोसजनक माना है।
विज्ञापन


साथ ही इस घटना से जुड़े छह पुलिस कर्मियों का दूसरे जिलों में तबादला करते हुए घटना की जांच महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। आरोपी पुलिस कर्मियों पर गैर जिम्मेदाराना और गैर पेशेवर काम करना बताया गया है। 
विज्ञापन


16 मार्च को हुई इस घटना के बाद पूरे दिन चले बवाल के बाद उसी दिन देर शाम तमाचा मारने के आरोपी सिविल लाइन चौकी के दोनों कांस्टेबलों राजेंद्र और विमलेश को निलंबित कर दिया गया था। चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया था। कोतवाली में भाजपाइयों को पीटने वाले दो पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की बात कही गई थी। इन सबके तीन दिन बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी और पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने मंडलायुक्त गौरव दयाल के कैंप कार्यालय में आयुक्त और डीआईजी दीपक कुमार से मुलाकात की। दोनों आला अफसरों और भाजपा नेताओं ने घटना पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम डीआईजी की ओर से जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई। डीआईजी ने बताया कि 16 मार्च की घटना को अफसोसजनक माना गया। हालांकि जिलाधिकारी इसकी मजिस्ट्रेटी जांच करा रहे हैं। निष्पक्ष जांच के लिए महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को जांच सौंपी गई है। डीआईजी ने कहा है कि वीडियो फुटेज देखने से यह पता चला कि प्रथम दृष्टया पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से गैर पेशेवर कार्य किए। इसके आधार पर 6 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। इन सभी का स्थानांतरण डीआईजी की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ने गैर जनपदों के लिए कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed