फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of robbery of two lakh rupees from a farmer in Unnao, police caught three robbers

Unnao: किसान से दो लाख रुपये की लूट का मामला, पुलिस ने तीन लुटेरों को पकड़ा, 1.60 लाख नगदी भी बरामद

Fri, 09 Dec 2022 06:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Dec 2022 06:14 PM IST
सार

सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पांच दिसंबर को बैंक से घर जा रहे किसान से दो लाख रुपये लूट लिए गए थे। पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए रुपये निकाले थे। मामले में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, 1.60 लाख नगदी भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Case of robbery of two lakh rupees from a farmer in Unnao, police caught three robbers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सोहरामऊ थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से जा रहे किसान से दो लाख रुपये की लूट हई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक नंबर के आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंची।

विज्ञापन

तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर 1.60 लाख रुपये भी बरामद किए हैं, जबकि एक साथी की तलाश जारी है। असोहा थाना क्षेत्र के गांव शाहाबाद ग्रांट निवासी किसान हरीप्रसाद मौर्य, 11 दिसंबर को बेटी के तिलक और 16 दिसंबर को विवाह में खर्च के लिए सोहरामऊ के सहरावां स्थित स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

सहरावां गांव के बाहर सुनसान स्थान पर किसान को पीटकर लुटेरे रुपयों वाला झोला लूट ले गए थे। एसपी ने सोहरामऊ थाना पुलिस के साथ स्वाट को भी लगाया था। जांच में जुटी पुलिस ने कस्बे से लेकर हाईवे तक लगे दर्जनों सीसीटीवी खंगाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कैमरे की फुटेज में बाइक का नंबर दिखने पुलिस को उम्मीद नजर आई। जांच में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर गोंडा जिले का निकला। गाड़ी नंबर से मालिक का पता लगा स्वॉट टीम गोंडा पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से गाड़ी मालिक वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव डमुरिया डीह निवासी रामस्वरूप उर्फ सरूपे को उठाया।

पूछताछ में उसने लूट की घटना कबूली। आरोपी की निशानदेही पर उसी गांव के अतुल कुमार और उसी थानाक्षेत्र के गांव माथेपुर खरखरी निवासी रामजियावन उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के पास से लूट के 1.60 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

घटना में शामिल चौथा आरोपी गोंडा जिले के थाना व गांव धानेपुर निवासी दिलीप कुमार की तलाश जारी है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
एसपी ने बताया कि आरोपी रामस्वरूप पर अमेठी, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर समेत अन्य जिलों में लूट के आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अतुल पर बहराइच, बनारस में आठ और रामजियावन पर सिद्धार्थनगर बहराइच में गैंगस्टर सहित छह मुकदमे पंजीकृत हैं।

कक्षा पांच भी पास नहीं हैं लुटेरे
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर कक्षा पांच भी पास नहीं हैं। इसमें दो लुटेरों को सिर्फ अपना नाम लिखना आता है। वहीं, तीसरा आरोपी अपना नाम तक नहीं लिख पाता। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बैंकों के आसपास रेकी करते हैं। पहले वह बंथरा में बैंक के पास रेकी की लेकिन, जब वहां कुछ हासिल नहीं हुआ, तो सोहरामऊ पहुंचे। यहां लूट की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed