फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Case of robbery from a vegetable seller, the miscreant opened fire on the police, shot in the leg in the encou

Etawah: सब्जी विक्रेता से लूट का मामला, बदमाश ने पुलिस पर झोंका फायर, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2024 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:23 PM IST
सार

Etawah News: सब्जी विक्रेता से लूट के मामले में आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। मुठभेड़ में पुलिस ने  बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस आरोपी की निशानदेही पर लूटा हुआ मोबाइल बदमाश करने पहुंची थी।

विज्ञापन
Case of robbery from a vegetable seller, the miscreant opened fire on the police, shot in the leg in the encou
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में सब्जी विक्रेता को कंटीले तार से घायल करके लूट करने वाले बदमाश ने पुलिस पर तमंचा से फायर कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लूटा हुआ मोबाइल बदमाश की निशानदेही पर बरामद कराने के लिए उसे अपने साथ लेकर गई थी।

विज्ञापन

उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व सब्जी विक्रेता से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। 19 जनवरी को सुबह करीब चार बजे निवाड़ीकला से नगला भदौरिया गांव को जाने वाले मार्ग पर रास्ते में कटीले तार बांधकर बदमाशों ने सब्जी विक्रेता के साथ घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

कोहरे में बदमाशों ने नगला भदौरिया पुलिया के पास कंटीले तार बांधे थे। तार नहीं दिखने पर सब्जी मंडी सब्जी खरीदने जा रहे नीरज निवासी इंद्राउखी गांव बाइक सहित उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बदमाशों ने उसके पास से तीस हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन भी लूट ले गए थे।

विज्ञापन

लूटा हुआ मोबाइल बरामद करने ले जा रही थी पुलिस
बकेवर पुलिस ने इस मामले में औरैया जिले के कुदरकोट थाना एली निवासी शिवम को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने सब्जी विक्रेता से लूट की घटना को स्वीकार किया। बुधवार रात पुलिस आरोपी को लेकर उसकी निशानदेही पर लूटा हुआ मोबाइल बरामद करने के लिए ले जा रही थी।

विज्ञापन

बदमाश के दाहिने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया
टडवा इस्माइलपुर बंबा पुलिया के पास पहुंचते ही बदमाश ने पॉलीथीन में रखा तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने बदमाश के दाहिने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पॉलीथीन से लूटा हुआ मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed