फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   case of Osama bin Laden photo installed in SDO office, sdo suspended

Farrukhabad: आतंकी ओसामा बिन लादेन को आदर्श मानने वाले एसडीओ निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 01 Jun 2022 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jun 2022 05:13 PM IST
सार

नवाबगंज के विद्युत विभाग के कार्यालय में लगी एक फोटो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फोटो आतंकी ओसामा बिन लादेन की है। फोटो के जरिए ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता बताने की कोशिश की गई है। मामले में एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
case of Osama bin Laden photo installed in SDO office, sdo suspended
रविन्द्र कुमार गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी ओसामा बिन लादेन को अपना आदर्श मानने वाले फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज उपखंड के एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


विभागीय जांच भी बैठा दी है। एसडीओ ने अपने कार्यालय में ओसामा बिना लादेन की फोटो लगा कर उसको विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता लिखा था। लादेन की फोटो खुद ट्विटर पर अपलोड कर दी थी। इससे पोस्ट वायरल हो गई। मामले के गंभीरता से लेकर प्रबंध निदेशक ने बुधवार शाम एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने बताया कि विभागीय जांच बैठाई गई है। उपखंड कार्यालय नवाबगंज में एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम करीब डेढ़ साल से तैनात हैं। उनकी उच्च अधिकारियों से नहीं बनती है। अधिकारियों के खिलाफ अक्सर वह पत्राचार करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed