{"_id":"60fdb49b3cf0ac7a9f6c81d9","slug":"case-of-murder-of-two-people-in-kanpur-up-gangster-action-on-seven-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज दोहरा हत्याकांड: पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज दोहरा हत्याकांड: पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Mon, 26 Jul 2021 12:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:31 AM IST
सार
पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपू निषाद और उसके साथियों आकाश, विशाल, विकास, शुभम, अंकित यादव व एक अन्य विशाल नाम के आरोपी को जेल भेजा था।
विज्ञापन
नवाबगंज दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में नवाबगंज पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सात हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। नवाबगंज के उजियारीपुरवा गांव में इसी साल 19 फरवरी की रात पेंटिंग का काम करने वाले राजकुमार और उसके साथी रवि गौतम की चापड़ व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपू निषाद और उसके साथियों आकाश, विशाल, विकास, शुभम, अंकित यादव व एक अन्य विशाल नाम के आरोपी को जेल भेजा था। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। तफ्तीश में पता चला है कि दीपू निषाद के सरकारी व निजी जमीनों पर कब्जे हैं। इसका संबंधित विभागों से सत्यापन कराने के बाद संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।