फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of molestation and intimidation of a female JR, accused doctor transferred to Ballia, accused denies

Kanpur: महिला जेआर से छेड़खानी व धमकाने का मामला, आरोपी डॉक्टर का बलिया तबादला, आरोपी ने किया इन्कार

Sat, 19 Oct 2024 08:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Oct 2024 08:50 AM IST
सार

Kanpur News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। साथ ही, जांच के लिए कमेटी भी गठित होगी। उर्सला के निदेशक ने बताया कि व्हाट्सअप से जानकारी मिली है। वहीं, छेड़खानी के आरोपी डॉक्टर ने तबादले की जानकारी से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Case of molestation and intimidation of a female JR, accused doctor transferred to Ballia, accused denies
नेत्र चिकित्सक डॉ. कटियार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मेडिकल कॉलेज की महिला जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी नेत्र चिकित्सक डॉ. केएन कटियार का तबादला बलिया कर दिया गया है। कार्रवाई उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गई है। उप मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का भी निर्देश दिया है। इसके बाद महिला जेआर और उनके पति ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

आरोपी की जमानत के बाद महिला जेआर डर की वजह से अपने घर चली गई थी। उर्सला निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि व्हाट्सअप के जरिए सूचना मिली है, अभी शासन की ओर से इस संदर्भ में कोई ईमेल नहीं मिला है। हो सकता है शनिवार सुबह तक मेल आ जाए।
विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की महिला जूनियर डॉक्टर ने उर्सला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. कटियार पर छेड़छाड़, धमकाने और अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार करने का मामला स्वरूप नगर थाने में दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे उसी दिन शाम को जमानत भी मिल गई थी। इसके बाद महिला जेआर भी अपने घर चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कटियार ने कहा- उन्हें तबादले की जानकारी नहीं
इधर, शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल व विभाग की छवि खराब करने के आरोप में डॉ. कटियार के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने की संस्तुति भी की है। इसके लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मंडलीय अपर निदेशक को जांच अधिकारी नामित करने के निर्देश प्रमुख सचिव को दिए हैं। आरोपी डॉ. के एन कटियार ने बताया कि उन्हें तबादले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed