नशे में धुत युवतियों का ब्लू वर्ल्ड पार्क में हंगामा, महिला बाउंसर्स ने गेट पर रोका तो मारपीट की
- पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों भाग गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही तीनों युवतियां वहां से खिसक गईं। युवतियों और महिला बाउंसर्स में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है।
ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क घूमने पहुंची तीन युवतियों को प्रवेश द्वार पर तैनात महिला बाउंसर्स ने भीतर जाने से रोक दिया। उन्हें शक था कि युवतियां नशे में हैं।
इन आरोपों को गलत बताते हुए वे युवतियां हंगामा करने लगी। इस पर पार्क प्रबंधन ने युवतियों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कराई। उनके नशे में होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद युवतियों ने अपना रसूक और धनाढ्य होने का दावा करते हुए महिला बाउंसरों से गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते युवतियों और महिला बाउंसर्स में मारपीट हो गई। करीब आधे घंटे तक युवतियों ने वहां हंगामा किया। भीड़ बढ़ती देख वे वहां से खिसक गई।
ब्रीथ एनालाइजर से जांच कराने पर युवतियों के नशे में होने की पुष्टि हुई। उनकी काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगर तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष बिठूर