{"_id":"5fb959bc8ebc3e9bbf6b4b79","slug":"case-of-je-work-of-the-mahurai-canal-is-incomplete","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम से ज्यादा जेई करता था दरिंदगी, अधूरा पड़ा है महुराई नहर का काम, देेखने तक नहीं गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम से ज्यादा जेई करता था दरिंदगी, अधूरा पड़ा है महुराई नहर का काम, देेखने तक नहीं गया
Sun, 22 Nov 2020 12:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
आरोपी जेई रामभवन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के साथ यौन शोषण के मामले में फंसा सिंचाई विभाग का जूनियर इंजीनियर (जेई) रामभवन अपने काम से ज्यादा दरिंदगी पर ध्यान देता था। वह कभी कभार ही साइड पर जाता था। इसी वजह से चित्रकूट के रसिन बांध की महुराई नहर का काम करीब एक साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है।
टेल तक पानी न पहुंचने से रसिन समेत कई गांवों के किसान खेतों की गेहूं आदि फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय अफसरों के मुताबिक, निलंबित जेई रामभवन के पास अर्जुन सहायक मुख्य नहर कबरई, महोबा और चित्रकूट के रसिन बांध की महुराई नहर का काम था।
ग्रामीणों ने बताया कि नहर को महुराई होकर बागै नदी में गिराया जाना है। महुराई नहर की खुदाई का काम करीब एक साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। गोशाला से हाईवे के पास से नहर की खुदाई हुई है।
विज्ञापन
जहां तक नहर की खुदाई हुई है, वहां तक नहर के किनारे मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं। नहर के किनारे पत्थर लगाकर उसे पक्का नहीं किया गया है। इससे नहर के धसकने का भी डर किसानों का सता रहा है।

आसपास के लोगों का कहना है कि जहां तक नहर की खुदाई हुई है, वहां तक ट्रायल के लिए पानी छोड़ा गया, फिर पानी बंद कर दिया गया। नहर में पानी नजर तो आया, पर एक भी किसान को फायदा नहीं हुआ।
नहर का काम पूरा हो जाता, तो दतौरा, रसिन, सुदिनपुर, दुवरिया और महुराई गांव के एक हजार से ज्यादा किसान अपनी फसल की सिंचाई करके खुशहाल बन सकते थे, लेकिन इस नहर के निर्माण का काम देख रहे जेई रामभवन काम से छोटे-छोटे बच्चों के साथ दरिंदगी और पोर्न फिल्में बनाने व देखने में ही अपना वक्त गुजारता रहा। रामभवन की लापरवाही की सजा किसान भुगत रहे हैं।
महुराई नहर निर्माण का काम करीब एक साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ट्रायल को एक-दो बार नहर में पानी छोड़ा गया। एक भी किसान अपनी फसल की सिंचाई नहीं कर पाया और पानी बंद कर दिया गया। - दयाराम, किसान

जेई काम पर ध्यान देते तो नहर में अब तक पानी आ जाता और किसानों का फायदा मिल जाता, पर ऐसा नहीं हुआ। किसान गेहूं आदि फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। पानी की कमी से उन्हें फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। - कल्लू, किसान
हाईवे भी बना वजह
विभागीय अफसरों का कहना है कि महुराई नहर का काम लगभग पूरा हो चुका है। महुराई में कुछ किसानों के जमीन देने से मना करने और हाईवे की सड़क की वजह से नहर को बागै नदी से मिलना का काम फंसा हुआ है।
कर्मचारी बोले, नहीं हो रहा यकीन
जेई रामभवन का कृत्य सामने आने के बाद रसिन बांध और वहां गेस्ट हाउस के कर्मचारियों की मानें रामभवन यदाकदा नहर निर्माण का काम देखने आते थे। रामभवन ने बच्चों के साथ दरिंदगी की यकीन नहीं हो रहा है।