फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of gang rape of teenager, allegation of writing report of molestation, commissioner orders inquiry

Kanpur: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखने का आरोप, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Sat, 04 Feb 2023 11:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Feb 2023 11:56 PM IST
सार

बर्रा थाना क्षेत्र में किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की है, जिस पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Case of gang rape of teenager, allegation of writing report of molestation, commissioner orders inquiry
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में में किशोरी ने मोहल्ले के रहने वाले पांच युवकों पर उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस पर छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने एसीपी बाबूपुरवा को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

किशोरी ने अधिकारी को बताया कि बीते 14 जनवरी को वह दोस्त के घर से पढ़ाई करके लौट रही थी।  घर के पास से मोहल्ले के विकास राजपूत, सिद्धार्थ, ऋषि पंडित, प्रिंस ठाकुर व अज्ञात ने उसे कार से अगवा किया। अनजानी जगह पर ले जाकर सभी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दो बाद उसे अपने कपड़े पहना कर सड़क पर छोड़ दिया। आरोप है कि बर्रा पुलिस ने उसका मेडिकल कराए बिना, सामूहिक दुष्कर्म के बजाय अपरहरण के मुकदमे में छेड़छाड़ की धारा बढ़ाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद में तीनों ने जमानत भी करा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के अनुसार 16 जनवरी को मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 18 जनवरी को किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज के आधार पर ही छेड़छाड़, पॉक्सो और एससी,एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फोरेंसिक जांच के लिए कुछ नमूने भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed