{"_id":"63de750a38945d35eb16ef6e","slug":"case-of-gang-rape-of-teenager-allegation-of-writing-report-of-molestation-commissioner-orders-inquiry-2023-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखने का आरोप, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखने का आरोप, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
Sat, 04 Feb 2023 11:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:56 PM IST
सार
बर्रा थाना क्षेत्र में किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की है, जिस पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में में किशोरी ने मोहल्ले के रहने वाले पांच युवकों पर उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस पर छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने एसीपी बाबूपुरवा को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
किशोरी ने अधिकारी को बताया कि बीते 14 जनवरी को वह दोस्त के घर से पढ़ाई करके लौट रही थी। घर के पास से मोहल्ले के विकास राजपूत, सिद्धार्थ, ऋषि पंडित, प्रिंस ठाकुर व अज्ञात ने उसे कार से अगवा किया। अनजानी जगह पर ले जाकर सभी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दो बाद उसे अपने कपड़े पहना कर सड़क पर छोड़ दिया। आरोप है कि बर्रा पुलिस ने उसका मेडिकल कराए बिना, सामूहिक दुष्कर्म के बजाय अपरहरण के मुकदमे में छेड़छाड़ की धारा बढ़ाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद में तीनों ने जमानत भी करा ली।
विज्ञापन
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के अनुसार 16 जनवरी को मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 18 जनवरी को किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज के आधार पर ही छेड़छाड़, पॉक्सो और एससी,एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फोरेंसिक जांच के लिए कुछ नमूने भेजे गए हैं।