फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Case of gang misdeed of girl student in Kannauj

कन्नौज: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता लखनऊ में भर्ती, दो युवक हिरासत में, खेत में बेहोशी और जख्मी मिली थी बीए की छात्रा

Thu, 17 Mar 2022 07:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Mar 2022 07:39 PM IST
सार

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने बताया कि घर के बगल में ही उसके खेत हैं। वहां पर आरोपियों ने पहले शराब पी है और फिर बेटी को जबरन खेत में घसीट कर ले गए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन
Case of gang misdeed of girl student in Kannauj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा में बेहोशी की हालत में मिली बीए की छात्रा के पिता ने चार अज्ञात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जाता है कि गुरुवार को पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता को कानपुर से लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर शराब की बोतल और गिलास मिले हैं। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में एक बीए की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


बुधवार को पीड़िता की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां भी सुधार न होता देख कानपुर से भी डॉक्टरों ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पीड़िता की हालत में अब सुधार हो रहा है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता पढ़ने में होनहार

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री बीए की पढ़ाई कर रही थी, इसलिए लोग उसके परिवार से जलते थे। इस वजह से गांव के ही कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।  

चीख न निकले, इसलिए कपड़े फाड़कर मुंह में ठूंसे
पीड़ित के पिता ने बताया कि बेटी जब दर्द से कराह रही थी तो उसकी आवाज दबाने के लिए दबंगों ने उसके मुंह में उसी के कपड़े फाड़कर ठूंस दिए थे, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। उनका कहना है कि बेटी के शरीर में कपड़े पूरी तरह से फटे हुए थे और गले में कई बड़े घाव थे।

कई दिनों से सामूहिक दुष्कर्म की बना रहे थे साजिश
पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के साथ दुष्कर्म करने की साजिश कई दिनों से चल रही थी, यही वजह है कि उसके दरवाजे पर लगी बिजली के खंभे पर लाइट को एक दिन पहले ही कुछ लोगों के द्वारा खोल लिया गया। जिससे कि दरवाजे पर अंधेरा रहे और कोई देख न पाए।

शराब पीकर वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित के पिता ने बताया कि घर के बगल में ही उसके खेत है। वहां पर आरोपियों ने पहले शराब पी है और फिर बेटी को जबरन खेत में घसीट कर ले गए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि खेत के पास शराब की बोतल पड़ी हुई हैं और जिस खेत में दुष्कर्म किया गया है, वहां फसल बिखरी हुई है।

सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष होंगे बयान
होली के चलते कोर्ट बंद है। इससे 21 मार्च सोमवार को कोर्ट खुलेगा। पुलिस अधिकारियों ने बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को पीड़िता मजिस्ट्रेट के समक्ष ले जाने की तैयारी की गई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed