फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of fight between two parties in Raipurwa, Mahana group in favor of councillor,Traders mobilized here

Kanpur: रायपुरवा में दो पक्षों में मारपीट का मामला, महाना गुट पार्षद के पक्ष में...इधर व्यापारी लामबंद

Wed, 27 Sep 2023 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Sep 2023 09:39 AM IST
सार

Kanpur News: दवा कारोबारी और भाजपा पार्षद पति के बीच हुई मारपीट के मामले में एक तीसरा पक्ष भी है,जो इसे तूल दे रहा है। बताया जा रहा है कि दवा कारोबार और पार्षद के पक्ष में जो लोग पैरवी कर रहे हैं, उसमें दोनों तरफ ही भाजपा के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Case of fight between two parties in Raipurwa, Mahana group in favor of councillor,Traders mobilized here
अस्पताल में भर्ती व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रायपुरवा में दवा कारोबारी और भाजपा पार्षद के बीच हुए मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना गुट के लोग पार्षद के समर्थन में खुलकर सामने आ गए है, जबकि दवा कारोबारी के पक्ष में व्यापारी और सिख संगठनों के लोग धरना प्रदर्शन करने लगे हैं। शनिवार देर रात कार को ओवरटेक करने को लेकर भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला, उनके पति अंकित शुक्ला का हैलट के सामने परफेक्ट सर्जिकल के मालिक अमोल दीप सिंह भाटिया से विवाद हो गया था।

विज्ञापन

दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर लात घूंसे चले, जिसमें अमोल दीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों के इस घटना लेकर अपने-अपने तर्क और आरोप हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद के पति अंकित शुक्ला महाना के विधानसभा से आते हैं और उन्हीं के प्रभाव से भाजपा से पार्षद का टिकट भी उनकी पत्नी को मिला।

विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में भी 18 घंटे का समय लगाया
व्यापारियों का आरोप है कि महाना गुट के दबाव की वजह से पुलिस पार्षद पति को गिरफ्तार करने से बच रही है। साथ ही इस मामले में पार्षद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में भी पुलिस ने 18 घंटे का समय लगा दिया। पुलिस के महाना पक्ष के दबाव में आने की बात कारोबारियों ने पहले तो दबी जुबान में कहना शुरू किया था, लेकिन एक दिन पहले जब महाना के निजी सचिव राकेश तिवारी पार्षद सौम्या शुक्ला व उनके पति अंकित शुक्ला के समर्थन में पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आ गया है मामला
तब यह खुले तौर पर कही जाने लगी है। बताया जा रहा है कि महाना गुट का नाम और व्यापारियों का मामला होने से यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आ गया है। सतीश महाना एक दिन पहले विदेश यात्रा पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि सतीश महाना ने पुलिस को यह हिदायत दी है कि दोनों पक्षों की बात सुनी जाए, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाए। लोग हैं, जो भाजपा की छवि धूमिल कर रहे हैं।

विज्ञापन

वर्ष 2012 में अंकित की मां भी लड़ चुकी हैं निर्दलीय चुनाव
यशोदानगर में रहने वाले अंकित शुक्ला माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनके पिता सुनील कुमार शुक्ला वर्ष 2020 में जिला पंचायत कार्यालय औरैया से अकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए। बीटेक पास अंकित को राजनीति में जाने का शौक उसकी मां प्रमिला शुक्ला से मिला। वर्ष 2012 में प्रमिला ने इसी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं थीं। उनके इसी सपने को पूरा करने के लिए अंकित ने राजनीति की ओर रुख किया। बताया जा रहा है उनके राजनीति में यहां तक पहुंचने में सतीश महाना का वरदहस्त रहा है।

थार में सवार लोग नशे में थे, हमारी गाड़ी को आगे नहीं जाने दे रहे थे
सतीश महाना के निजी सचिव राकेश तिवारी के अनुसार अंकित शुक्ला ने पुलिस आयुक्त डॉ. आरके स्वर्णकार से मिलकर बताया था कि थार गाड़ी में सवार दवा व्यापारी व कुछ लोग शराब के नशे में थे। पार्षद की गाड़ी को आगे नहीं आने दे रहे थे। महिला पार्षद ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने अभद्रता की। महिला पार्षद का हाथ खींचने लगे और मारपीट भी की। इससे महिला के हाथ में भी चोट आई है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

तीसरा पक्ष भी मामले को तूल देने में लगा
दवा कारोबारी और भाजपा पार्षद पति के बीच हुई मारपीट के मामले में एक तीसरा पक्ष भी है,जो इसे तूल दे रहा है। बताया जा रहा है कि दवा कारोबार और पार्षद के पक्ष में जो लोग पैरवी कर रहे हैं, उसमें दोनों तरफ ही भाजपा के लोग शामिल हैं। इसका फायदा उठाकर एक तीसरा पक्ष जो भाजपा से जुड़ा नहीं है, वह मामले को बढ़ाने में लगा है। इस तीसरे पक्ष पर भाजपा नेताओं ने भी आरोप लगाया है। कहा है कि कुछ ऐसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed