{"_id":"658ebb554d48ef062d0efdad","slug":"case-of-death-of-prd-jawan-family-members-created-a-jam-by-keeping-the-dead-body-demand-action-against-the-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पीआरडी जवान की मौत का मामला, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, बोले- दोषियों पर कार्रवाई की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पीआरडी जवान की मौत का मामला, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, बोले- दोषियों पर कार्रवाई की जाए
Fri, 29 Dec 2023 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:58 PM IST
सार
Hamirpur News: मृतक के भाई सुरेशचंद ने बताया कि चार दिन पूर्व बिवांर थाना से ड्यूटी करके अपनी बाइक से वापस गांव आया था। तभी सर्दी लग जाने से उनको जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीआरडी जवान की बीते दिन मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर एसपी ऑफिस के पास तहसील तिराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मृतक पर निर्भर था।
विज्ञापन
उससे उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। परिजनों को समझाने के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी और पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवा दिया। पतारा गांव निवासी राजेंद्र कुमार (42) पीआरडी में नौकरी करता था, जिसकी ड्यूटी बिवांर थाने में लगी थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई सुरेशचंद ने बताया कि चार दिन पूर्व बिवांर थाना से ड्यूटी करके अपनी बाइक से वापस गांव आया था। तभी सर्दी लग जाने से उनको जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया था। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद करीब साढ़े तीन बजे जाम लगा दिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ के मान मनौवल के बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन