फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of cheating of 18.55 lakh: bank manager and woman also played a role in cheating, police got strong evidence

18.55 लाख की ठगी का मामला: एक बैंक मैनेजर और महिला की भी ठगी में भूमिका, पुलिस को मिले पुख्ता साक्ष्य

Mon, 15 Nov 2021 12:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Nov 2021 12:31 PM IST
सार

पनकी पॉवर हाउस स्थित बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। होशियार सिंह के निधन के बाद से उनकी पत्नी राम दुलारी खाते का संचालन कर रही हैं। खाते से मार्च 2020 से जून 2021 के बीच 18 लाख 55 हजार रुपये कई बारे में निकाले गए थे।

विज्ञापन
Case of cheating of 18.55 lakh: bank manager and woman also played a role in cheating, police got strong evidence
बैंक फ्रॉड

विस्तार

कानपुर के पनकी पॉवर हाउस से रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 18.55 लाख रुपये निकालने के मामले में एक बैंक मैनेजर व एक महिला की भूमिका भी सामने आ रही है। पुलिस को दोनों के खिलाफ कई पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। साक्ष्यों का सत्यापन जारी है। पुलिस इन दोनों पर कार्रवाई कर सकती है। 
विज्ञापन


पनकी पॉवर हाउस से रिटायर्ड कर्मचारी होशियार सिंह का पॉवर हाउस स्थित बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। होशियार सिंह के निधन के बाद से उनकी पत्नी राम दुलारी खाते का संचालन कर रही हैं। खाते से मार्च 2020 से जून 2021 के बीच 18 लाख 55 हजार रुपये कई बारे में निकाले गए थे।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने शुक्रवार को व्यापारी राजकुमार जैन व उसके दोस्त अमित मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विवेचना के दौरान बैंक के एक मैनेजर की मिलीभगत के सुबूत मिले हैं। ठगी में शामिल एक महिला के बारे में भी जानकारी मिली है। उस पर विड्राला फार्म भरने का शक है। हैंडराइटिंग मिलान के बाद पुलिस महिला पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान एक बैंक मैनेजर से पुलिस ने पूछताछ की थी लेकिन तब उसको छोड़ दिया गया था। मगर उसको क्लीन चिट नहीं दी गई है। बैंक मैनेजर की मिलीभगत के बगैर इतनी बड़ी रकम इस तरह से निकाल लेना संभव नहीं है। जब पुलिस बैंक मैनेजर के खिलाफ एक-एक तथ्य जुटा लेगी तभी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed