फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Case of brutality against a six year old innocent child, accused arrested in encounter, shot in leg, admitted

UP: छह साल की मासूम से दरिंदगी का मामला, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार...पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Sat, 30 Sep 2023 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Sep 2023 01:21 PM IST
सार

Hardoi Crime: पुलिस से मुठभेड़ में गोली पैर में लगने से विनोद बाबा घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Case of brutality against a six year old innocent child, accused arrested in encounter, shot in leg, admitted
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के सांड़ी थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम से 35 साल के युवक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में दुष्कर्म किया था। आरोपी विनोद बाबा शनिवार को मेडिकल के लिए ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

वहीं, बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से विनोद बाबा घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। बता दें कि सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तीन बजे स्कूल के बाद बच्ची गांव में ही बने मंडी के चबूतरे पर खेल रही थी। इसी दौरान प्यास लगने पर पास ही स्थित अस्पताल के परिसर में पानी पीने चली गई। यहीं उसके पीछे-पीछे गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद बाबा पहुंच गया। बच्ची को उठाकर अस्पताल के पास बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने शोर मचाया, तो मौजूद लोग पहुंचे
यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया, तो परिसर के दूसरे कमरे में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोग आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाने लगे। इसी बीच आरोपी भाग निकला। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सीएचसी ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed