फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case filed for contempt of court in illegal liquor case

Kanpur News: अवैध शराब के मामले में कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Jan 2025 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed for contempt of court in illegal liquor case
बकेवर। छह माह पहले पकड़ी गई 15 लाख की अवैध शराब के मामले में आरोपी के पेश न होने पर पुलिस ने कोर्ट की अवमानना की रिपोर्ट दर्ज की है। अब जल्द ही कुर्की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन



25 जुलाई 2024 को एक फर्जी नंबर प्लेट लगे कंटेनर से थाना पुलिस ने हरियाणा अवैध शराब पकड़ी थी। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई थी। मौके से कंटेनर का चालक फरार हो गया था। आबकारी निरीक्षक भरथना रंजीत सिंह ने इस मामले में कंटेनर व अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि बकेवर में अपराध इंस्पेक्टर न होने पर इस मामले में विवेचना भरथना थाना के इंस्पेक्टर अपराध कर रहे थे। अब बकेवर थाना के इंस्पेक्टर अपराध प्रेमचंद की नियुक्ति होने के बाद विवेचना अब पुनः बकेवर थाने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक इंस्पेक्टर अपराध प्रेमचंद ने बताया कि कंटेनर के चेसिस नंबर से कंटेनर दिल्ली के पीतमपुरा के कमलकांत शुक्ला के नाम निकला है। इसे उन्होंने घटना से करीब छह माह पहले हरियाणा के सोनीपत के थाना मुरथल निवासी बंटी व उसके अन्य साथी मोहम्मद सबराती को बेच दिया था, लेकिन आरटीओ कार्यालय से ट्रांसफर नहीं हो सका हुआ था। इस वजह से कंटेनर कमल शुक्ला के नाम ही चला आ रहा था। आरोपी बंटी की गिरफ्तारी के लिए कई बार सोनीपत जाकर दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अब उसके विरुद्ध कुर्की से पूर्व की उद्घोषणा की कार्रवाई की गई है। इसका न्यायालय का नोटिस भी उसके यहां जाकर चस्पा कराया गया। इसके बावजूद भी बंटी हाजिर नहीं हुआ। इस पर उसके खिलाफ अवमानना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed