{"_id":"61757e0e43e32f0e7a0361ad","slug":"case-filed-against-two-for-making-indecent-remarks-on-cm-and-former-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा दर्ज
Sun, 24 Oct 2021 09:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:09 PM IST
सार
कानपुर देहात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में रूरा के मड़ौली गांव निवासी एक युवक ने शनिवार शाम गांव के ही युवक पर सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद रविवार को वादी के खिलाफ आरोपी युवक के पिता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने व मारपीट की रिपोर्ट लिखाई है।
पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है। मड़ौली गांव निवासी आशुतोष मिश्रा ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही आकाश यादव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने व फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में अपलोड करने का आरोप लगाया।
मामले में पुलिस ने आकाश के खिलाफ आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, रविवार को आकाश के पिता आनंद प्रकाश यादव ने आशुतोष मिश्रा पर आरोप लगाया कि उसने सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गलत तरीके से फोटो पोस्ट करने के साथ अभद्र टिप्पणी की है। साथ ही बाजार से लौटने के दौरान बेटे आकाश के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।