{"_id":"6394ad66db2ac577cc73158b","slug":"case-filed-against-six-including-bjp-leader-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा दर्ज, रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा दर्ज, रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 10 Dec 2022 09:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:32 PM IST
सार
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में भाजपा नेता समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें भाजपा नेता समेत छह लोगों पर मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला दीवान मुबारक निवासी मोहम्मद इलियास ने बजरिया सालिगराम निवासी भाजपाई विश्वास गुप्ता, गोपाल सक्सेना और चार अज्ञात लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। उसने कहा कि उनके भाई और बहन की आठ अप्रैल 2021 को शादी होनी थी।
विज्ञापन
पिता मोहम्मद शरीफ ने 12 फरवरी 2021 को पांच लाख रुपये विश्वास गुप्ता से उधार लिए थे। 21 मई 2021 को उन्होंने ब्याज सहित छह लाख रुपये वापस कर दिए। इसके बाद विश्वास ने कहा कि यह रुपये, तो रोशनाबाद रोड पर पड़ी जमीन का बैनामा करने के लिए दिए थे।
विज्ञापन
जमीन बेचने से इनकार करने पर विश्वास, गोपाल सक्सेना और चार अज्ञात साथियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे उनका हाथ भी टूट गया। आरोपी हमारी जमीन हड़पना चाहते हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करके मदद की गुहार की है।