{"_id":"68029fae6fb9f22dc705f425","slug":"case-filed-against-six-for-electricity-theft-etawa-news-c-216-1-etw1002-124120-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिजली चोरी में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिजली चोरी में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
इटावा। शहर में शुक्रवार को बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें शहर के तीनों उपखंडों से 64 कनेक्शनों को काटने के साथ ही 4.51 लाख रुपये का बकाया बिल जमा करवाया गया।
एक्सईएन एसडीओ प्रथम गगन अग्निहोत्री और जेई जितेंद्र कुमार ने विजिलेंस टीम के साथ फ्रैंड्स कॉलोनी बिजलीघर से जुड़े मुहल्लों अड्डा पाय में सुबह चेकिंग की। यहां छह उपभोक्ता केबल बाईपास करके बिजली चोरी करते हुए मिले।
इनमें विभाग की ओर से सुधा देवी, राकेश , शोभा देवी, मनोज कुमार, अवधेश कुशवाह और सर्वेश कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया गया। उपखंड प्रथम से 22, दूसरे से 24 और तीसरे से 18 कनेक्शन काटे गए। एक्सईएन ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा,बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।