फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case diary will not be taken in CD and pen drive, asked for hard copy

बिकरू कांड : सीडी व पेन ड्राइव में नहीं लेंगे केस डायरी, हार्ड कापी मांगी

Wed, 03 Nov 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case diary will not be taken in CD and pen drive, asked for hard copy
कानपुर देहात। बिकरू कांड में केस डायरी की फोटो कापी का मसला हल नहीं हो पा रहा है। कुछ आरोपियों के अधिवक्ता केस डायरी को सीडी में ले चुके हैं, जबकि कई अन्य आरोपियों के अधिवक्ताओं ने फोटो कापी की मांग की है। साथ ही इसका शुल्क अदा करने का प्रार्थना पत्र दिया है। मामले में अदालत ने अब 15 नवंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन

बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों की पेशी हुई। रामू, शिवम आदि आरोपियों के अधिवक्ता संतोष बाजपेई, पवनेश शुक्ला ने फिर एक प्रार्थना पत्र देकर केस डायरी की सीडी व पेन ड्राइव लेने से इंकार कर दिया। साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया कि उन्हें फोटो कापी ही उपलब्ध कराई जाए। फोटो कापी में आने वाले खर्च की रकम 4650 रुपये जमा करने की अनुमति मांगी है। इस प्रार्थना पत्र पर अधिवक्ता संतोष बाजपेई ने बहस की। उन्होंने तर्क रखा कि अन्य आरोपियों के अधिवक्ताओं ने केस डायरी की सीडी लेकर छानबीन की है इसमें कई पर्चे न मिलने से असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बिकरू कांड की केस डायरी 2240 पेज की है। इस पर कोर्ट इसे सीडी में दे रहा है जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता हार्ड कापी मांग रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कोर्ट से अनुरोध किया कि वह सुनवाई आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन अगर पूरे तथ्य नहीं होंगे तो बचाव पक्ष मजबूती से कैसे रखा जा सकेगा। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 15 नवंबर तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed