{"_id":"573779564f1c1b7d7c919a6e","slug":"carrying-flags-and-banners-will-not-water-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं ले जा सकेंगे झंडे-बैनर, पानी की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं ले जा सकेंगे झंडे-बैनर, पानी की बोतल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 15 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
ग्रीनपार्क के मीडिया सेंटर में अफसरों को निर्देश देते डीएम कौशल राज शर्मा साथ में एसएसपी शलभ माथुर, आईएमजी की प्रतिनिधि।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैचों के दौरान नकली टिकट या बिना टिकट वाले प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हर एंट्री प्वाइंट पर टिकटों पर लगे बार कोड को मशीन से चेक किया जाएगा फिर प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा दर्शक अपने साथ झंडे या बैनर नहीं ले जा पाएंगे।
विज्ञापन
आईपीएल टीमों को प्रोत्साहित करने वाली या प्रचार सामग्री स्टेडियम के अंदर ही फ्री में दी जाएगी। जो प्लास्टिक की बनी होगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम के मीडिया सेंटर में शनिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आईपीएल मैचों की तैयारियों पर पुलिस प्रशासन और आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इस दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात लायंस ने प्रजेंटेशन भी दिया। डीएम ने बैठक के बाद बताया कि पिछले वर्ष हुए वनडे मैच की तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वन डे मैच में जो भी अधिकारी जिन प्वाइंट पर तैनात किए गए थे। उन्हीं प्वाइंट पर उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जिस दर्शक दीर्घा का टिकट होगा संबंधित व्यक्ति उसी दीर्घा पर बैठेगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर सिर्फ प्लास्टिक वाले झंडे स्टेडियम के भीतर ही दिए जाएंगे। पानी की बोतल, कोल्डड्रिंक की बोतल रोक रहेगी। बैठक में एसएसपी शलभ माथुर, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसीएम योगेंद्र कुमार सहित तमाम अफसर बैठक में मौजूद थे।